जमशेदपुर - जमशेदपुर के टेल्को में हुई छिनतई की घटना के बाद गिरफ्तार चेन स्नैचर हरपाल सिंह उर्फ गबरू के साथ मंगलवार तड़के करीब 3.30 बजे पुलिस की मुठभेड़ हो गई। यह घटना सिद्धगोड़ा के लंबा मैदान इलाके में हुई, जहां पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। जानकारी के अनुसार, छिनतई मामले में गिरफ्तार गबरू को टेल्को थाना पुलिस उसकी निशानदेही पर लंबा मैदान लेकर गई थी। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया था कि छिनतई के बाद जेवरात और अन्य सामान उसने वहीं छिपाकर रखा है। बरामदगी के लिए पुलिस टीम उसे मौके पर लेकर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने अचानक पुलिस टीम के साथ मौजूद सब-इंस्पेक्टर सुशांत सुंडी की सरकारी पिस्टल छीन ली और मौके से भागने का प्रयास किया। बताया जाता है कि भागते समय उसने दो से तीन राउंड फायरिंग भी की। पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने और आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना। उसके बाद पुलिस की ओर जवाबी कार्रवाई की गई।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी

BYBASUDEO MISHRA
Jun 16, 2026, 03:25 PM IST• Updated: Jun 16, 2026
3 Mins Read







