(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो में किआ की बहुप्रतीक्षित एसयूवी KIA NEW SELTOS का भव्य अनावरण किया गया। इस खास मौके पर बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने नई किआ सेल्टोस से पर्दा उठाया।
कार्यक्रम में ELGEN KIA प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य ग्राहक, स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि, डिजिबटल इन्फ्लुएंसर्स और बड़ी संख्या में किआ प्रेमी मौजूद रहे। ग्रुप जनरल मैनेजर संतोष सिंह ने बताया कि यह लॉन्च झारखंड में किआ की मजबूत उपस्थिति और ग्राहकों को प्रीमियम व आधुनिक मोबिलिटी समाधान देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।









