(राजेश कुमार मुंडा, संवाददाता, रामगढ़)
रामगढ़ - रामगढ़ जिले के कुज्जू ओपी क्षेत्र के छोटकी डंडी पंचायत स्थित राम-जानकी मंदिर मौसी बाड़ी में लगभग 200 वर्षों से आयोजित ऐतिहासिक रथ मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ को खींचकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया। इस मौके पर मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक निर्मल महतो ने मेले को धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया। वहीं, मांडू सर्किल इंस्पेक्टर रजत कुमार और पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।








