रांची - झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। वैसे विद्यार्थी जिन्होंने जैक बोर्ड से 10 वीं की परीक्षा दी थी वे इसके ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। बताते चलें कि इस बार के रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारी है।










