(निशिकांत मिस्त्री, संवाददाता, जामताड़ा)
जामताड़ा - आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जामताड़ा पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल के माध्यम से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैयारियों और तत्परता का आकलन किया गया।
इस संबंध में पुलिस अधिकारियों पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना तथा किसी भी अप्रिय घटना से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए पुलिस बल को तैयार रखना है।
वहीं जामताड़ा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा शांति और सौहार्द बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की भी अपील की गई।









