(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - रक्षा बंधन के पावन पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने बहनों के लिए विशेष पहल की है। अब बहनें अपने भाइयों को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से राखी भेज सकेंगी। इसके लिए डाक विभाग ने विशेष राखी लिफाफा जारी किया है। इसे लिए प्रधान डाकघर में अलग से विशेष काउंटर भी खोला गया है। इस संबंध में डाक विभाग का कहना है कि इस पहल से बहनों की राखियां समय पर और सुरक्षित रूप से देशभर में उनके भाइयों तक पहुंच सकेंगी।








