(आशीष प्रसाद, संवाददाता, रांची)
रांची - झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने रांची में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर 'समरसता संकल्प अभियान' की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह अभियान 29 जुलाई से शुरू होकर अगले वर्ष 20 फरवरी तक राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जाएगा। इस दौरान संत गुरु रविदास की जन्मस्थली वाराणसी से पवित्र मिट्टी लाकर देश के प्रत्येक मंडल तक पहुंचाई जाएगी। इसका उद्देश्य समाज में सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है।








