रांची - झारखंड स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में आगामी जुलाई माह के 24 से 26 तारीख को राजधानी रांची में 16वीं झारखंड राज्य जूनियर, सब-जूनियर तैराकी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन होने जा रहा है। जिसे लेकर बच्चों का एक चयन परीक्षण किया जाना है। यह चयन परीक्षण 28.06.2026 दिन रविवार को स्थानीय वीर बुधु भगत एक्वेटिक स्टेडियम, होटवार रांची के तरणताल में किया जाएगा।
इस चयन परीक्षण में रांची जिला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के 08 साल से लेकर 18 साल तक के बच्चे अपने अपने वर्ग में भाग ले सकते हैं। चयन परीक्षण 05 विभिन्न आयु वर्गों में बांटा गया है। बच्चे जिस आयु वर्ग में हैं, उस वर्ग में वे अपना Swimming Federation of India के वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीयन या रिनिवल करा सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए आप मोबाइल नंबर 9199990412 या 7004023563 पर संपर्क भी कर सकते हैं।







