खूंटी - खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र स्थित गुफु बड़का टोली गांव में गुरुवार को तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मृत्यु हो गई।
इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर न जाकर पास के ही एक तालाब की ओर खेलने चले गए थे। खेलते-खेलते वे तालाब के करीब पहुंचे और संभावना जताई जा रही है कि नहाने के क्रम में वे गहरे पानी में चले गए, जहां उनकी डूबने से मौत हो गई।











