दुमका – दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता ने राज्य और देश का नाम रौशन कर महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश किया है। बंगाली समुदाय की बेटी सुदीपा दत्ता ने यूपीएससी में 41वां स्थान पाकर दुमका की माटी को गौरवान्वित किया। दुमका की इस होनहार बेटी के घर पहुंची प्रदेश भाजपा नेत्री अमिता रकक्षित ने उन्हें शॉल, मिठाई एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया।
मौके पर अमिता रकक्षित ने कहा कि दुमका के लिए यह गौरव की बात है कि एक मध्यम वर्गीय बंगाली समाज की बेटी ने राज्य व जिले का नाम रौशन किया है। ऐसी बेटियों पर गर्व है।











