(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माउंट कार्मल स्कूल में सोमवार को बच्चों के लिए योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान बच्चों ने योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में ताड़ासन, वृक्षासन, अनुलोम-विलोम सहित कई योग क्रियाएं कीं। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को योग के महत्व, शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक एकाग्रता और तनाव मुक्त जीवन के बारे में जानकारी दी गई।
इस संबंध में विद्यालय की प्राचार्या ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच का माध्यम है। बचपन से ही योग को जीवनशैली में शामिल करने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है।








