रांची - राजधानी रांची में अब डैम और जलाशयों में बोटिंग के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कड़े निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने एक नया “वाटर ट्रांसपोर्ट एक्शन ग्रुप” बनाने का फैसला लिया है।
रांची प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब किसी भी जलाशय या डैम में बोटिंग के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य होगा। लाइफ जैकेट पहनना, नावों की नियमित जांच और प्रशिक्षित स्टाफ की मौजूदगी अब जरूरी कर दी गई है। बताया गया कि हाल के दिनों में जल पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। इसी को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। अब वाटर ट्रांसपोर्ट एक्शन ग्रुप पूरे जिले में बोटिंग और जल परिवहन की निगरानी करेगा। प्रशासन का कहना है कि अब रांची में बोटिंग पूरी तरह सुरक्षित और नियमों के दायरे में होगी।










