(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो स्टील निर्माण काल से ही यहां बसंत ऋतु के महीने में बसंत मेले का आयोजन किया जाता रहा है। इसी कड़ी में यहां सेक्टर 5 पुस्तकालय मैदान में दो दिवसीय बसंत मेला का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन बोकारो स्टील के निदेशक प्रभारी प्रियरंजन ने फीता काट और झंडा फहराकर किया।
इस बसंत मेला में खाने पीने के समान के साथ-साथ बोकारो स्टील के विभिन्न डिपार्मेंट का मॉडल लोगों के लिए रखा गया है। बोकारो स्टील के निदेशक प्रभारी प्रियरंजन ने बताया कि बसंत मेला आयोजन के पीछे हमारा उद्देश्य लोगों को एक दूसरे से मिलने का अवसर प्रदान करना है।











