(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - चोर दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से दुकान को आग के हवाले कर दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बोकारो सिटी थाना क्षेत्र सेक्टर वन/बी शॉपिग में सामने आया है। देर रात दो चोर दुकान का ताला तोड़कर पहले सामान की चोरी करते हैं, उसके बाद वहां से निकलकर फरार हो जाते हैं। लेकिन कुछ देर बाद दुकान में आग लगने की सूचना मिलती है और मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड और पुलिस आग पर काबू पाने का काम करते हैं। तब तक दो दुकान जलकर पूरी तरह से खाक हो जाता है। सीसीटीवी का फुटेज देखने के बाद इसका खुलासा।









