पूर्वी सिंहभूम - जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में स्वर्ण रेखा नदी से बरामद दोनों बम को सेना के द्वारा सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया।
बताया गया की पानीपड़ा - नगुरसाई के पास स्वर्णरेखा नदी के तट से मिले ये दोनों जीवित बम द्वितीय विश्व युद्ध के समय के हैं। सेना ने इसे आधे आधे घंटे के अंतराल पर दो अलग अलग जगहों पर 10 - 10 फीट गड्ढे खोद कर विस्फोट के जरिय डिफ्यूज किया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसके धमाके की गूंज काफी दूर तक सुनाई दी।











