(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी दिए जाने के बाद बोकारो पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में दिख रही है। बोकारो सिविल कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ऐहतियातन कोर्ट परिसर में दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी को तैनात किया गया है।
वहीं व्यवहार न्यायालय के प्रवेश और निकास द्वार पर गहन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। बताया गया कि जांच के क्रम में कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है।











