पतरातू - पतरातू डैम में कार्यरत सुरक्षाकर्मी इन दिनों अपने एवं परिवार की जिम्मेदारी को लेकर खुद ही असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दरअसल उनसे बात करने पर पता चला कि उन्हें विगत दो तीन महीने से तंख्वा नहीं दिया जा रहा है। कार्य में रखने से पहले उन्हें बताया गया था कि 26 दिन ड्यूटी और चार दिन की छुट्टी का भी पैसा दिया जाएगा। मगर अभी इन चार दिनों का पैसा उनका काट लिया जा रहा है।
सुरक्षाकर्मियों से बात करने पर उन्होंने कहा कि एक तो हमारा न्यूनातम मजदूरी भी इतना कम है कि हम अपना और अपने परिवार का जीवन बड़ी मुश्किल से निर्वहन कर रहे हैं। महंगाई के इस दौर में पीएफ काट कर हमें मात्र ₹10000 वेतन दिया जाता है। उस पर भी चार दिनों की छुट्टी का पैसा काट लिया जाए तो हम अपने परिवारिक जिम्मेवारियों का निर्वाहन कैसे कर पाएंगे। इस बीच वहां मौजूद कमांडो सिक्योरिटी के फील्ड ऑफिसर प्रदीप प्रजापति तथा उनके साथ एक और फील्ड ऑफिसर से जब मीडिया कर्मियों ने सवाल किया, तो वे इसे टालने का प्रयास करते नजर आये।









