बोकारो - धनबाद-बोकारो मार्ग तेलमोचो पुल के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रक और हुंडई क्रेटा कार की सीधी टक्कर हो गई। बताया गया कि इस टक्कर में एक व्यक्ति की मौत और एक घायल है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है जबकि घायल व्यक्ति की पहचान अजय कुमार तिवारी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।











