(मृत्युंजय कुमार, संवाददाता, बिहटा, पटना)
बिहटा - खबर पटना जिले से है। जहाँ बिहटा थाना क्षेत्र के महुआर गांव स्थित बालू घाट पर देर रात्रि को हथियारों से लैस नकाबपोश अपराधियों ने तांडव मचाया। करीब एक दर्जन से अधिक की संख्या में आए अपराधियों ने चालान ऑफिस को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की और वहां तैनात कर्मचारियों के साथ बेरहमी से मारपीट कर लाखों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया।
घटना के संबंध में बताया गया कि महुआर बालू घाट के चालान ऑफिस पर अचानक एक दर्जन से अधिक नकाबपोश हथियारबंद अपराधी आ धमके। अपराधियों ने पूरे काउंटर को चारों तरफ से घेर लिया और दहशत फैलाने के इरादे से पहले ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे वहा अफरा-तफरी मच गई। अपराधियों ने वहां मौजूद दो कर्मचारी को बंधक बना लिया और 1 लाख 80 हजार रुपये लूट लिए। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।










