नई दिल्ली - केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में नई दिल्ली में राज्यों के कृषि मंत्रियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी भाग लिया। जहां उन्होंने किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से रखा और राज्य की कृषि स्थिति से जुड़े अहम विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कृषि कार्यशालाओं के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जा रहा है और बदलते मौसम के अनुसार खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से संभावित प्रभावित किसानों के लिए राहत पैकेज उपलब्ध कराने की मांग की।








