(आशीष प्रसाद, संवाददाता, रांची)
रांची - झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने 5 जुलाई 2026 को रांची में जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, प्रदेश उपाध्यक्षों और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की है। बताया गया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करना और सांगठनिक ढांचे को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना था।
गौरतलब हो कि के. राजू पिछले कुछ दिनों से झारखंड के व्यापक संगठनात्मक दौरे पर हैं। जिसके तहत उन्होंने ग्राम पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर एसआईआर प्रक्रिया की बारीकी से समीक्षा की है। के राजू ने बताया कि ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर पर एसआईआर की स्थिति देख रहे हैं। पार्टी का मुख्य फोकस यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी वैध मतदाता का नाम सूची से न छूटे और संगठन की मजबूती।
आयोजित बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक के माध्यम से प्रभारी ने जिला स्तर के नेताओं को एकजुट रहने और आपसी तालमेल के साथ जनता की समस्याओं को उठाने का निर्देश दिया है।








