(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - हजारीबाग के गांधी मैदान में झारखंड सरकार से नाराज छात्र संघ एवं विभिन्न संगठनों के लोगों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने का कार्यक्रम रखा। जहां पुलिस और छात्रों के बीच बहस हो गई, जिसने बाद में लाठी चार्ज का रूप ले लिया।
इस पूरे मामले पर हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने छात्र संगठन के लोग पहुंचे थे। जिसके बाद हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा, जो इसका नेतृत्व कर रहे थे, उन्हें चिन्हित कर हम अग्रसर कार्रवाई कर रहे हैंl








