(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो जिले के चंदनक्यारी में रहने वाली एक महिला रम्पा स्वर्णकार को चास स्थित स्वामी विवेकानंद पथ प्रेडेंस हॉस्पिटल में कॉपर टी निकालवाने के साथ-साथ बच्चेदानी के ऑपरेशन करना था। जिसके लिए परिजन मरीज को लेकर वहां गए थे। मरीज को 27 जून को अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन मरीज की ऑपरेशन के बाद उसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई। इसके बाद परिजनों को अस्पताल प्रबंधन की ओर से दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों को दूसरे अस्पताल में बताया गया कि इसका पहले जो ऑपरेशन किया गया, वह गलत तरीके से किया गया है। जिसमें ऑपरेशन के दौरान गलत नस कट जाने से मरीज की हालत ज्यादा खराब है। इसे दोबारा ऑपरेशन करना होगा, वहीं दोबारा ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत और ज्यादा गंभीर हो गई। 3 जुलाई की रात 10:00 बजे के करीब मरीज की मौत हो गई।
परिजनों ने इसको लेकर स्वामी विवेकानंद पथ ट्रेडर्स हॉस्पिटल के ऊपर गलत ऑपरेशन से मरीज की मौत होने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया, हंगामे की सूचना मिलत ही चास पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।







