पतरातू - मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू, रामगढ़ में रीजनल कबड्डी मीट 2026-27 का आगाज हुआ। जिसमें तीन क्लस्टर ने भाग लिया। पहले पटना (बिहार) क्लस्टर, दूसरा रांची (झारखंड) क्लस्टर और तीसरा वर्धमान (पश्चिम बंगाल) क्लस्टर। यह मीट दिनांक 14,15 और 16 अप्रैल यानि 3 दिनों तक चलेगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बड़कागांव विधानसभा के विधायक रोशन लाल चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि मुखिया किशोर कुमार महतो के द्वारा भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उसके बाद पटना जोन के फ्लैग फहराया गया फिर दीप प्रज्वलित कर खेल का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रवि शंकर प्रसाद तथा संचालन जसवंत कुमार और पीटी मैडम सुनीता कुजूर के द्वारा किया गया।









