RANCHI: झारखंड में दो राज्यसभा सीटों के चुनाव को लेकर सियासी हलचल चरम पर है. नामांकन का दौर जारी है. इसी बीच उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष रवि पीटर ने नामांकन पत्र खरीदने के बाद भी उन्होंने पर्चा दाखिल करने का फैसला नहीं लिया है. उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा को दलित समाज के नेता बैद्यनाथ राम को चुनने पर आभार जताया और निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के राज्य हित के लिए किए गए कार्य को सराहनीय बताते हुए समर्थन किया. उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी को समर्थन देने की अपील की है. राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सभी दलों ने कमर कस ली है. सभी प्रमुख दलों के साथ निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन पत्र खरीद लिए हैं.








