मिडिल ईस्ट में जारी जंग ने दुनियाभर में हलचल मचा दिया है। जो दिन प्रतिदिन भयानक होता जा रहा है। अमेरिका और इजराइल के भीषण हमलों के पलटवार में ईरान भी इजराइल और खाड़ी देशों को निशाना बना रहा है। एक तरफ पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है, तो दूसरी ओर अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की युद्ध नीति को लेकर लोगों के सवाल खड़े होने लगे हैं। लोगों ने ट्रंप के खिलाफ ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन किया।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को अमेरिका में भारी भीड़ ने ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन में भाग लिया और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों, बढ़ती महंगाई और ईरान के साथ जारी युद्ध के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन किया।











