थाईलैंड - थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार तड़के एक पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। जबकि 63 अन्य घायल हो गए। बैंकॉक के गवर्नर ने बताया कि पब में लगी आग में घायल 63 में से 22 लोगों की हालत गंभीर है। अधिकारियों के मुताबिक आग आधी रात के करीब शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित एक एंटरटेनमेंट वेन्यू में लगी। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटनास्थल पर पहुंचे थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।








