(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो का पुष्पा कुमारी चर्चित हत्याकांड अभी तक पूरी तरह से सुलझ नहीं पाया है। अब मामला हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट ने भी उच्च न्यायालय, रांची के द्वारा बोकारो पुलिस को दिए गए आदेश को पूरी तरह से नहीं नकारा है। पुलिसिया कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने भी संदेह जाहिर किया है।
जिला परिषद की उपाध्यक्ष बबीता देवी ने कहा कि पुलिस पुष्पा कुमारी हत्याकांड को सुलझाने के बजाय खुद को बचाने में जुटी है तो न्याय कैसे मिलेगा। जब मामला हाई कोर्ट में चल ही रहा था तो झारखंड सरकार को सुप्रीम कोर्ट जाने की क्या जरूरत पड़ गई। सुप्रीम कोर्ट ने भी बोकारो पुलिस को कोई राहत नहीं दी है। बबीता देवी ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट जाना ही बोकारो पुलिस की मंशा पर सवाल उठता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि हम सभी रेखा देवी के साथ हैं और उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगे।









