रांची - शनिवार को रांची ट्रैफिक एसपी और ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में शहर में 250 से ज्यादा प्रेशर हॉर्न और करीब 400 साइलेंसरों पर बुलडोजर चलाया गया।
गौरतलब हो कि हाल के दिनों में रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह को कई बुजुर्गों ने यह शिकायत की थी कि खासकर अस्पताल के बाहर और रात के समय मोडिफाइड साइलेंसर की वजह से बाइक काफी तेज आवाज करती है। जिसकी वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी तरह की शिकायतें अन्य लोगों से भी मिलने के बाद एक बड़ा अभियान चलाकर यह कार्रवाई की गई।









