साहिबगंज - झारखंड आंदोलन के प्रणेता एवं पद्म भूषण से सम्मानित शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर साहिबगंज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान की ओर से समस्त शहरवासियों को इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम की जनकारी देते हुए रामनाथ पासवान ने बताया कि 04 अगस्त 2026, की सुबह 11:00 बजे सिदो कान्हू स्टेडियम में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा होगी। वहीं शहर के साक्षरता चौक व समाहरणालय के समक्ष दिशोम गुरू के आदम कद प्रतिमा का भव्य अनावरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। आगे उन्होंने कहा कि दिशोम गुरू शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन को नई दिशा देने के साथ-साथ आदिवासी, दलित और वंचित समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका जीवन और विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं।








