दुमका - झारखंड मुक्ति मोर्चा का दो फरवरी को स्थापना दिवस है। जिसे धूमधाम से मानाने क़ो लेकर रविवार को दुमका क्लब में झामुमो ने परमंडलीय स्तर कार्यकर्त्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मंत्री हाफिजुल हसन, सांसद नलिन सोरेन सहित अन्य बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान दो फ़रवरी को होने वाले झामुमो के स्थापना दिवस को सफल बनाने क़ो लेकर चर्चा करते हुए झामुमो स्थापना दिवस को धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया गया।









