JHARKHAND: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से अपील किया है कि सोना कम खरीदें, ईंधन बचाएं। इस बयान के बाद झारखंड की राजनीति में सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है........कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने प्रधानमंत्री के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी जो कहते हैं, बीजेपी के नेता उसे ही लकीर मान लेते हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी को देश की वास्तविक स्थिति और आम जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है.....सोनल शांति ने कहा कि 12 वर्षों तक शासन करने के बाद अब लोगों को ज्ञान दिया जा रहा है कि सोना कम खरीदें और ईंधन बचाएं उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो नेता जनता को बचत की सलाह दे रहे हैं, वे पहले खुद उस पर अमल करें। बीजेपी नेता खुद इनोवा, क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर, थार और दूसरी महंगी गाड़ियों में चलते हैं, ऐसे में आम जनता उनकी की बातों को कैसे स्वीकार करेगी.....
वहीं बीजेपी की ओर से प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशहित और आर्थिक मजबूती की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईंधन बचाना और अनावश्यक खर्च कम करना सिविक सेंस का हिस्सा है, लेकिन विपक्ष हर मुद्दे पर राजनीति करने में लगा हुआ है......राफिया नाज़ ने कहा कि प्रधानमंत्री लोगों को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दे रहे हैं ताकि देश आर्थिक रूप से मजबूत हो सके, जबकि कांग्रेस के बयान पूरी तरह राजनीति से प्रेरित और खोखले हैं.....पीएम मोदी के बयान के बाद अब यह मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है और बीजेपी, कांग्रेस के बीच आरोप - प्रत्यारोप का दौर जारी है। बस थोड़ा इंतजार करना होगा कि देश की जनता क्या सोचती है।










