(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू करने की मांग को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता कुमार अमित ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जल्द संचालन शुरू कराने की मांग की है।
भाजपा नेता कुमार अमित ने अपने पत्र में कहा है कि केंद्र की उड़ान योजना के तहत करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बना बोकारो एयरपोर्ट अब तक चालू नहीं हो पाया है। उन्होंने केंद्र और राज्य की एजेंसियों के बीच समन्वय के लिए प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की है। साथ ही उन्होंने आम लोगों को भी पोस्टकार्ड अभियान के जरिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखने का आह्वान किया है।










