(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा विपक्षी दलों पर परिवारवाद का आरोप लगा रही है। महिला आरक्षण संशोधन बिल लोकसभा में गिरने के बाद भाजपा नेता सभी जिला मुख्यालय में इसको लेकर प्रेस वार्ता कर रहे हैं। इसी कड़ी में बोकारो सर्किट हाउस में बीजेपी राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने महिला आरक्षण संशोधन को लेकर अपनी बातों को रखने का काम किया।
मीडिया से बात करते हुए दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस और झामुमो की मंशा साफ तौर पर सामान्य वर्ग की आम महिलाओं के खिलाफ है और वे केवल अपने परिवार की महिलाओं को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर यह भी आरोप लगाया गया कि उन्होंने जानबूझकर महिला आरक्षण विधेयक को कमजोर करने और गिराने का प्रयास किया है। जिसका खामियाजा आने वाले चुनावों में उन्हें उठाना पड़ेगा।










