(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो हवाई अड्डे से उड़ान सेवा शुरू नहीं होने पर राजनीति तेज हो चुकी है। धनबाद के भाजपा सांसद ढुल्लू महतो धनबाद में हवाई अड्डा निर्माण को लेकर धरना देने के बाद इसकी राजनीति गर्म हो चुकी है।
बोकारो में उड़ान सेवा शुरू करने को लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने इसको लेकर एक बड़ी पहल की है। मंजूर अंसारी हवाई अड्डा बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले 2 मई को एयरपोर्ट गेट के सामने धरना देने की घोषणा की है। इसकी जानकारी उन्होंने बोकारो सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए दी है। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक बैनर नहीं होगा, इसमें सभी पार्टी और जनप्रतिनिधि शामिल हों ताकि बोकारो के विकास में एयरपोर्ट मिल का पत्थर साबित होगा।









