(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - हजारीबाग के बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में साधु का रूप धारण कर महिला को झांसा देकर सोने के जेवर ठगने वाले तीन अंतरराज्यीय ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से ठगी की इस घटना का खुलासा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने साधु बनकर महिला को अपने विश्वास में लिया और धार्मिक बातों का सहारा लेते हुए उसके सोने के आभूषण ठग लिए थे। घटना की सूचना मिलते ही बड़ा बाजार ओपी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और पुलिस बल को सफलता मिली।








