(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बारिश शुरू होते ही बोकारो के नया मोड़ से माराफारी जाने वाले सीजेड गेट रेलवे अंडरपास में जलजमाव की समस्या फिर सामने आ गई है। अंडरपास में 2 से 3 फीट तक पानी भर जाने से वाहनों की आवाजाही ठप हो जाती है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बोकारो स्टील प्लांट (BSL) प्रबंधन सड़क निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च करता है, लेकिन पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में अंडरपास तालाब में बदल जाता है। इससे रोजाना स्कूल-कॉलेज के छात्र, कार्यालय कर्मी और प्लांट के ठेका मजदूर प्रभावित होते हैं। लोगों का आरोप है कि वर्षों से हमारी यह शिकायत रही है, इसके बावजूद अबतक स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने अंडरपास में प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम और जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।








