रांची - हजारीबाग में पत्रकार के साथ मारपीट की घटना पर विरोध जताते हुए आज बुधवार को रांची प्रेस क्लब परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभूनाथ चौधरी सहित अन्य पत्रकारों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारिता का धर्म ही है सवाल पूछना, और ठीक उसी तरह जनता के वोट से चुने गए प्रतिनिधियों का धर्म उन सवालों के जवाब देना है। पत्रकारों ने कहा कि हमारी मांग है कि दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की जाए और कांग्रेस विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी माफी मांगें।
बताया गया कि इस घटना के विरोध में आगामी 1 मई को हजारीबाग पत्रकार क्लब हजारीबाग में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने जा रहा है, जिसमें रांची प्रेस क्लब भी शामिल होगा।









