(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - चार श्रम कानूनों और बैंकों के निजीकरण के विरोध में देशभर में आज विभिन्न मजदूर संगठनों, बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल को लेकर श्रमिक संगठनों और बैंक कर्मियों में सरकार की नीतियों के प्रति नाराज़गी देखी जा रही है। आज सभी बैंक बंद है, वहीं कर्मचारी और अधिकारी बैंक के सामने खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
मजदूर संगठनों का कहना है कि नए श्रम कानूनों से कर्मचारियों के अधिकार प्रभावित होंगे, वहीं बैंक कर्मचारियों का आरोप है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण से नौकरी की सुरक्षा और आम जनता की बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ेगा।
हड़ताल के कारण कई जगहों पर बैंकिंग सेवाएं और औद्योगिक कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। संगठन सरकार से अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करने की मांग कर रहे हैं।











