(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो में चास प्रखंड के नारायणपुर के रहने वाले कालाचंद मंडल नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर चल रहे विज्ञापन को देखकर काफी प्रभावित हुआ और उत्सुकता में उसने शिप रॉकेट से सोलर पावर कीट आर्डर किया और बदले में उसे 500 ग्राम नमक का पैकेट मिला।
पीड़ित कालाचंद मंडल ने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइट का विज्ञापन देखा और उसे काफी पसंद आया और उसने लाइट का ऑर्डर शिप रॉकेट के माध्यम से ऑन लाइन ऑर्डर किया। जिसके लिए उसने ₹1400 पेड भी कर दिया। शेड ऑफ एक्स कोरियर जब उसके घर ऑर्डर लेकर आया तो सबके सामने जब पैकेट ओपन किया गया तो अंदर से लाइट की जगह 500 ग्राम नमक का पैकेट निकला। युवक ने कहा कि मेरे साथ धोखा हुआ है।








