(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - हजारीबाग पुलिस ने ऑपरेशन भरोसा के तहत CEIR पोर्टल के माध्यम से बरामद किए गए गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों को सौंपा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हजारीबाग में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
गौरतलब हो कि पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद किया। इसके बाद सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस किया गया। पुलिस की इस पहल से आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
हजारीबाग पुलिस ने बताया गया कि लोग मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ CEIR पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक कराने और उसे ट्रैक करने में मदद मिलती है। साथ ही कहा कि तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से गुम मोबाइल फोन की बरामदगी कर उन्हें उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। पुलिस की इस पहल का लोगों ने आभार जताया।








