(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रिलायंस होटल के सामने एक बाइक सवार ने साइकिल सवार को बचाने के दौरान रोड किनारे खड़ी टेलर में टक्कर मार दी। इस हादसे में रितुडीह का रहने वाला आयुष शर्मा की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है।









