रांची - JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई कथित धांधली को लेकर झारखंड के छात्र पिछले दो सप्ताह से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन झारखंड सरकार ने छात्रों की CBI जांच की मांग पर अनुशंसा नहीं किया गया है। सरकार की इस चुप्पी के विरोध में आज सदन के भीतर विपक्ष के विधायकों ने मास्क पहनकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया।
इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब तक सरकार JPSC और JSSC में हुए धांधली की CBI जांच की अनुशंसा नहीं करती, तब तक भाजपा का संघर्ष सदन से सड़क तक लगातार जारी रहेगा। झारखंड के छात्रों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।








