NITI AAYOG MEETING: आज नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (NITI) आयोग की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। दिल्ली के राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में नीति आयोग की बैठक का विषय- ‘2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास’ पर रखा गया है। इस बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों समेत उपराज्यपाल भी अपने विचार रखेंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक में समावेशी मानव विकास के ढांचे पर चर्चा होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 11वीं बैठक का विषय 'टीम इंडिया' की प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप है। इसका लक्ष्य हर भारतीय के कल्याण और विकास पर केंद्रित है। इसमें आयु, क्षेत्र, लिंग या सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि का कोई भेद नहीं होगा। गवर्निंग काउंसिल बैठक में इस दृष्टिकोण को साकार करने पर विचार होगा। इसे देश के प्रत्येक नागरिक के लिए ठोस परिणामों में बदलने पर भी चर्चा होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी हिस्सा लेंगे।







