(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग – हजारीबाग स्थित ओकनी तालाब में दो दिन पूर्व बड़ी संख्या में मछलियों के मरने की घटना को लेकर नगर निगम प्रशासन सक्रिय हो गया है। मामले की जांच-पड़ताल के लिए नगर निगम की टीम ने तालाब पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। टीम ने तालाब के पानी की गुणवत्ता, आसपास की स्थिति एवं अन्य संभावित कारणों की जांच की।
नगर निगम अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से भी जानकारी ली और मछलियों की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक नमूने एवं जांच प्रक्रिया शुरू की। आशंका जताई जा रही है कि पानी में किसी प्रकार के प्रदूषण या ऑक्सीजन की कमी के कारण यह घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर तालाब को सुरक्षित रखने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।








