(चंदन वर्मा, संवाददाता, रांची)
रांची - झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव शराब घोटाला मामले में ईडी के दूसरे समन पर रांची स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। गौरतलब हो कि ईडी ने 6 जुलाई को रोहित उरांव को और 7 जुलाई को रामेश्वर उरांव को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का दूसरा समन जारी किया था। जिसके बाद 6 जुलाई को रोहित ईडी के सामने उपस्थित हुए और उनसे पूछताछ हुई थी। आज मंगलवार 7 जुलाई को पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ईडी दफ्तर पहुंचे हैं। ईडी कार्यालय पहुंचे रामेश्वर उरांव से जब इसे लेकर बातचीत की गई, तो उन्होंने इस संबंध बातचीत करने से इनकार कर दिया।








