रांची - हरमू रोड में हुई मोबाइल छिनतई की घटनाओं ने रांची पुलिस की चिंता को बढ़ा दी है। इस तरह की घटना से एक सप्ताह में करीब चार लोग शिकार बने हैं।
गौरतलब हो कि रांची के व्यस्त इलाकों में शामिल हरमू रोड इन दिनों मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं के कारण चर्चा में है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले एक सप्ताह के भीतर करीब चार लोगों से मोबाइल छिनतई की वारदात हो चुकी है। ताजा मामला सहित अन्य सभी मामलों में बाइक सवार युवकों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।








