RANCHI: पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण स्टेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाज "अवाना" के कैप्टन, रांची निवासी राकेश रंजन सिंह का निधन हार्ट अटैक से हो गया। आज रांची के अरगोड़ा चौक पर स्थित उनके आवास पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कैप्टन राकेश के परिवारजनों से मुलाकात की। सेठ ने कहा कि यह बहुत ही पीड़ादायक घटना है। इस दु:खद घटना के बाद से ही मैं लगातार विदेश मंत्रालय और दुबई दूतावास के संपर्क में हूं। कैप्टन राकेश का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द पटना आए, इस दिशा में लगातार प्रयास और वार्ता चल रही है। परिवार पर अचानक आई इस विपदा की घड़ी में हम सब परिजनों के साथ खड़े हैं। सेठ ने कहा कि दुबई के अस्पताल में पोस्टमार्टम व अन्य कागजी प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा से लगातार बातचीत चल रही है। उनके परिवार को यथोचित सरकारी मदद मिल सके, इस हेतु भी प्रयास जारी है।
कैप्टन राकेश के परिजनों से मिले रक्षा राज्य मंत्री, पार्थिव शरीर लाने के लिए कर रहें हैं अथक प्रयास
कैप्टन राकेश के परिजनों से मिले रक्षा राज्य मंत्री, पार्थिव शरीर लाने के लिए कर रहें हैं अथक प्रयास


Related Posts

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष ने विभाग पर लगाए गंभीर आरोप, क्या पूरा मामला जानें ?

सहायक आचार्य परीक्षा के सामाजिक विज्ञान के सफल 1018 अभ्यर्थियों का सरकार जल्द करे नियुक्ति, अन्यथा करेंगे विरोध प्रदर्शन





