(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - पूरा देश आज 77 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। बोकारो के सेक्टर 12 पुलिस लाइन मैदान में राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झंडा फहराते हुए झंडे को सलामी दी और परेड का निरीक्षण किया।
इस दौरान 11 प्लाटून ने मार्च पास्ट किया और कई विभागों की झांकी प्रस्तुत की गई। आयोजित कार्यक्रम में जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। वहीं मौके पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने देश को आजादी दिलाने में बलिदान देने वालों को नमन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।









