वेनेजुएला - वेनेजुएला में शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही मची है। भूकंप के कारण हुए हादसे में 235 लोगों की मौत और 4300 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। प्रशासन का कहना है कि अभी हजारों लोग लापता है, जिनकी तलाश किए जाने के साथ राहत और बचाव अभियान जारी है।
गौरतलब हो कि बुधवार शाम वेनेजुएला में आए 7.2 और 7.5 की तीव्रता वाले भूकंपों को शक्तिशाली भूकंपों में गिना जा रहा है। पूरे क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। एहतियातन वेनेजुएला ही नहीं, बल्कि ब्राजील के अमेजन क्षेत्र तक कई इमारतों को खाली कराया गया है। भूकंप के बाद उत्तरी वेनेजुएला के कई शहरों में लोग अपने लापता रिश्तेदारों की तलाश मलबे में कर रहे हैं।









